फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   MLA's sons demanded extortion from company manager

विधायक के बेटों ने कंपनी मैनेजर से मांगी रंगदारी

Wed, 28 Jun 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 28 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
MLA's sons demanded extortion from company manager
घटना की जानकारी देने पहुंचा मैनेजर। - फोटो : amar ujala
 दिबियापुर से भाजपा विधायक  के बेटों ने गेल में कार्यरत ग्लोबस एसएस कंपनी के मैनेजर से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पैसा नहीं देने पर मंगलवार को साथियों के साथ मैनेजर की पिटाई कर दी और हवाई फायरिंग भी की। मैनेजर ने किसी तरह भागकर जान बचाई। एसपी संजीव त्यागी से शिकायत करने के बाद फफूंद थाने में विधायक के दोनों बेटों, भाजयुमो नेता व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दिबियापुर स्थित  गेल में पावर सप्लाई का काम करने वाली कंपनी ग्लोबल एसएस के पार्टनर व मैनेजर अब्दुल अजीज ने एसपी से शिकायत की है। इसमें आरोप लगाया कि दिबियापुर से भाजपा विधायक लाखन सिंह राजपूत के बेटे उमेश व श्याम उससे माहभर से एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। मना किया तो उसे बुलाकर धमकाया। अब्दुल अजीज ने बताया कि उसके पास विधायक के बेटे द्वारा धमकाए जाने का आडियो भी है। मैनेजर  के मुताबिक मंगलवार दोपहर वह कार से गेल के पाता प्लांट पर जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइकों पर आए भाजयुमो नेता टीटू यादव व उनके पांच साथियों ने उसे घेर लिया। कार से घसीटकर मारपीट की। चिल्लाने पर इन लोगों ने हवाई फायरिंग की। किसी तरह वह कार तक पहुंचा और जान बचाकर भाग निकला। एसपी ने मामले की गंभीरता देखते हुए फफूंद थानाध्यक्ष को रिपोर्ट लिखने के निर्देश दिए। मैनेजर की तहरीर पर फफूंद थाने में विधायक के दोनों पुत्र श्याम, उमेश व भाजयुमो नेता टीटू यादव व अन्य पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके बाद एसपी संजीव त्यागी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि विधायक के बेटे की रंगदारी मांगने की आडियो की जांच की जाएगी। उसके बाद गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में विधायक लाखन सिंह राजपूत का कहना है कि टीटू यादव से उसका कोई लेना देना नहीं है। वह उसे पसंद तक नहीं करते हैं। जानबूझ कर उसके बेटों का नाम शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed