फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Missing teenager's body was found hanging on a noose

फंदे पर लटका मिला लापता किशोरी का शव

Fri, 03 Mar 2017 11:54 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Fri, 03 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Missing teenager's body was found hanging on a noose
ग्रामीणों के साथ परिजनों ने बताई पुलिस को घटना। - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार शाम खेलते-खेलते अचानक लापता किशोरी का शव उसके ही मकान के पास बने भूसे के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची दिबियापुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।  
विज्ञापन


दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव चमरौआ निवासी अर्जुन सिंह की पुत्री आराधना (15) गुरुवार दोपहर बच्चों के साथ खेल रही थी। शाम तक वह घर नही पहुंची। परिजनों ने उसकी तलाश की। मगर उसका कहीं पता नही चला। देर रात मकान के पास एक भूसे के कमरे में उसका शव लटकता मिला। घर में कोहराम मच गया। ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस की पूछताछ में मृतका के ताऊ राजीव कुमार ने बताया कि गुरुवार को घर के सभी लोग खेत पर थे। वापस लौटे तो आराधना की खोजबीन की। कहीं कुछ पता नही चला।
विज्ञापन


रात में गांव के लोगों ने उसके ही मकान के पास भूसे वाले कमरे में आराधना का शव लटका पाया। राजीव कुमार ने बताया कि घर में किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था। ग्रामीणों और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र का कहना है कि परिजन जो तहरीर देंगे उसी अनुसार रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed