फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mischief with innocent

मासूम के साथ कुकर्म

Sun, 28 May 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 28 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mischief with innocent
रेप
कोतवाली क्षेत्र के अटसू कस्बा में एक युवक ने पांच साल के मासूम के साथ कुकर्म किया। घटना जब परिजनों को पता चली तो वह उसे लेकर पुलिस चौकी पहुंचे। आरोपी युवक के परिजन भी पहुंच गए और बाद में दोनों पक्षों ने लोक लाज के कारण समझौता कर लिया। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक ने मोहल्ले के ही पांच साल के मासूम को अपने साथ बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। जब परिजनों को पता चला तो मोहल्ले में हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन


परिजन पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मोहल्ले के लग भी जमा हो गए। आरोपी युवक के परिजन भी आ गए। काफी देर तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा। मोहल्ले के लोग भी दोनों पक्षों को समझाने में लगे थे। दोपहर बाद लोक लाज के भय से बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि  मामला संज्ञान में आया था। लेकिन लड़के के पिता ने लिखकर दिया है कि उसके पुत्र के साथ कुछ नहीं हुआ और वह कोई कार्रवाई नहीं चाहता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed