{"_id":"5908d2b14f1c1b6e50440fb1","slug":"millions-of-jewels-taken-by-breaking-the-lock-of-a-locked-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर का ताला तोड़कर ले गए लाखों के जेवर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर का ताला तोड़कर ले गए लाखों के जेवर
अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 03 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे में लगातार दूसरे दिन दहाड़े बंद घर का ताला तोड़कर चोर नगदी समेत लाखों रुपये की कीमत का सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। लगातार दूसरे दिन दिनदहाड़े चोरी से कस्बा के लोगों में रोष है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अतुल कुमार दुबे पुत्र अंबिका प्रसाद दिन में 12 बजे घर में ताला लगाकर बाजार गए थे। बाजार से वापस लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर अटैची से 20 हजार रुपये नगद व जेवर ले गए।
सूचना पर आस पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। इससे पहले सोमवार को कस्बे के गढ़िया रोड मोहल्ला आजाद नगर निवासी अविनाश दुबे उर्फ बंटू पुत्र रामनाथ दुबे के बंद घर का ताला तोेड़कर चोर एक लाख की नगदी समेत करीब दो लाख का माल पार कर ले गए थे। पुलिस इस घटना का सुराग लगा नहीं सकी। तब तक चोरों ने फिर पुलिस को चुनौती दे दी। कोतवाल ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।