फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Man crushed by truck in motorcycle collision

बाइकों की भिड़ंत में युवक को ट्रक ने कुचला

Thu, 04 Aug 2016 12:03 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 04 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Man crushed by truck in motorcycle collision
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
ककोर स्थित सपा जिला कार्यालय के सामने बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार हेलमेट नही लगाए थे।
विज्ञापन


चिचौली के पास बुधवार रात 8 बजे गांव धमसैनी निवासी किशन कुमार(25) पुत्र रामकिशोर दिबियापुर से बाइक से अपने गांव जा रहा था। उधर हरतौली निवासी विनय तिवारी(35) पुत्र अशोक तिवारी औरैया से अपने गांव बाइक से जा रहा था। ककोर में जिला सपा कार्यालय के सामने दोनों बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमें किशन कुमार सड़क के बीच में गिर पड़ा और विनय तिवारी सड़क किनारे जा गिरा। उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक किशन को रौंदता हुआ निकल गया। जिससे किशन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


रात के अंधेरे में ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने सड़क पर बाइक व शव पड़ा देखा तो दोनो तरफ वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर दिबियापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल विनय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर मृतक के परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए थे। पुलिस ने रास्ते में पड़ी बाइकों को हटाया तब कहीं यातायात शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed