फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Junk in the breach of peace and looters

छेड़खानी व लूट के आरोपियों को शांति भंग में जेल

Mon, 03 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,औरैया
अमर उजाला ब्यूरो,औरैया Updated Mon, 03 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Junk in the breach of peace and looters
डेमो पिक
किशोरी से छेड़छाड़ व लूट के आरोपियों को पुलिस ने धारा 151 में चालान कर जेल भेजा है। इससे  पुलिस की इस कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

 पुलिस की कार्यशैली नहीं बदल रही है। इसकी बानगी फफूंद थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ व लूट के मामले में सामने आई है। पीड़िता की ओर से पुलिस को शिकायती पत्र दिए जाने के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी का धारा151 में चालान कर दिया।

तीन दिन पहले स्कूल से लौट रही कक्षा नौ की छात्रा से सुनसान रास्ते में तीन दबंगों ने बाइक रोड के बीचो बीच लगाकर  छेड़खानी की थी। शोर मचाने पर मारपीट करते हुए साइकिल व कुंडल लूट लिए। छात्रा और उसके परिजनों ने फफूंद थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया था। पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा।  दूसरे दिन थाने आने की बात कहकर टरका दिया। रात में आरोपियों ने पीड़ित के घर पहुंच कर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इतने में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित के घर से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। सुबह पीड़ित छात्रा अपने मां बाप के साथ थाने पहुंची तो उस पर दबाव बनाकर समझौता करा दिया गया। वहीं पुलिस ने छेड़खानी के एवज में नई साइकिल व कुंडल के पैसे दिलवा दिए। मीडिया ने जब इस मामले को उठाया तो पुलिस ने सोमवार को आरोपी मोहित पुत्र राम प्रकाश व अजय कुमार पुत्र राम नरेश निवासी ग्राम ग्राम तुर्कीपुर थाना फफूंद का 151 में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed