फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jewelery worth millions stolen from deserted house

सूने घर से लाखों रुपये के जेवर चुराए

Tue, 22 Sep 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 22 Sep 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth millions stolen from deserted house

मुरादगंज कस्बे में रिटायर्ड अमीन के घर के मेन गेट

विज्ञापन
का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवर उठा ले गए। घटना की रात गृहस्वामी परिवार समेत पैतृक गांव गया था।

गृहस्वामी दूसरे दिन लौटकर आया तो मेन गेट का ताला टूटा देखकर गश खाकर गिर गया। परिजनों ने घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था जेवर गायब थे। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मुरादगंज निवासी रिटायर्ड अमीन मूंगालाल पुत्र हीरालाल रविवार को किसी कार्य से परिवार समेत अपने पैतृक गांव डोरी गए हुए थे। सूना घर पाकर चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर यहां रखी अलमारी और बक्से में रखे लाखों रुपये के जेवर उठा ले गए।

सोमवार की सुबह करीब 11.30 बजे मूंगालाल घर वापस आए तो मेनगेट का ताला टूटा देखकर सन्न रह गए। परिवार के सदस्यों ने अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और जेवर गायब थे।

यह देख गृहस्वामी गश खाकर गिर पड़ा। चोरी की घटना की जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने कस्बे के बाहर खेतों में एक बक्सा पड़ा देखा, जिसमें कागजात तो थे, किंतु जेवर गायब मिले। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज पवन पांडेय ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली।

रिटायर्ड अमीन के पुत्र अरविंद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि चोर घर में रखी पांच सोने की मोहर, दो जंजीर, दो अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, बृजवाला, बाला, चांदी के सिक्के समेत तकरीबन 15 लाख रुपये के जेवर ले गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कस्बे में चोरी की इतनी बड़ी वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत है। ग्रामीणों ने पुलिस को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही घटना का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजय पाठक ने बताया कि चोरी की घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed