फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Instead of hitting slap shot dead

चाटा मारने के बदले कर दी हत्या

Sat, 09 Jul 2016 11:49 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 09 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Instead of hitting slap shot dead
जानकारी देते एसपी अतुल शर्मा साथ में अजीतमल पुलिस के गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : amar ujala beuro
अजीतमल कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव चंदनापुर में अधेड़ की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के अनुसार विवाद में अधेड़ ने चाटा मार दिया था। जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने कहा कि उनका हत्या करने का कोई इरादा नही था।
विज्ञापन


गांव चंदनापुर में पूर्व प्रधान शिवकुमार राठौर के खेत पर लगे ट्यूबवेल की रखवाली कर रहे अधेड़ गोरेलाल (55) का शव छह जुलाई को खून से लथपथ मिला था। शव देखते ही लोगों ने हत्या की आशंका जताई थी। पूर्व प्रधान ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक के बेटा लल्लन जो कि दलेलनगर में रहकर मजदूरी करता है। उसने बताया था कि उसके पिता की कोई रंजिश नही है। इसके बाद पुलिस ने अन्य पहलुओं पर जांच की।
विज्ञापन


पुलिस ने पूर्व प्रधान शिव कुमार राठौर के बटाईदार गांव निवासी सुनील कुमार दोहरे को हिरासत में ले लिया। पहले तो बटाईदार मामले को घुमाता रहा और अन्य लोगों के नाम बताता रहा। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछा तो उसने सच कबूल दिया। आरोपी के अनुसार वह पूर्व प्रधान शिवकुमार का खेत बटाई पर लेता है। जिसका रुपया मांगने वह पूर्व प्रधान के पास गया था। बहस हुई तो गोरेलाल ने उसे डांट दिया था। इसके बाद गोरेलाल की बकरियां उसके खेत पर चली जाती थी। जिस पर वह उससे मना करता तो गोरेलाल लड़ने लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों विवाद में गोरेलाल ने चाटा मार दिया था। इससे उसका दांत टूट गया। तब से वह बदला लेने की सोचने लगा और अपने साथी नन्हे कुरील निवासी चौबेपुर कानपुर देहात के साथ पांच जुलाई की रात गोरेलाल को पकड़ लिया और मारापीटा। झगड़े में गड़ासा गोरेलाल के सिर पर लग गया। गोरेलाल भागकर ट्यबवेल के कमरे में चला गया। वह लोग भी भाग गए। इसके बाद गोरेलाल की मौत की सूचना मिली। आरोपियों ने कहा कि वह हत्या नही करना चाहते थे। बस उसे सबक सिखाना चाहते थे। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed