फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Hostel of the student's death

हास्टल के छात्र की मौत

Tue, 14 Jul 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 14 Jul 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hostel of the student's death

आवासीय इंटर कालेज के हास्टल में छात्र की तबियत

विज्ञापन
अचानक बिगड़ गई। साथियों की सूचना पर कालेज प्रधानाचार्य ने छात्रों को जिला अस्पताल भेजा। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र के परिजनों ने कालेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कस्बा फफूंद स्थित श्री राधाकृष्ण इंटर कालेज में अध्ययनरत कक्षा 10 के छात्र श्याम सोनी (15) पुत्र संतोष कुमार सोनी निवासी नौली की सोमवार तड़के कालेज के हास्टल में अचानक तबियत बिगड़ गई। साथी छात्रों से मिली सूचना पर हास्टल पहुंचे विद्यालय प्रधानाचार्य सुधीर त्रिपाठी उसे तत्काल चिकित्सक के यहां ले गए।

हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रधानाचार्य श्याम को जिला अस्पताल ले आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत पर परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा थाना फफूंद में मामला दर्ज कराया है।

थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र की मौत तबियत खराब होने से ही प्रतीत हो रही है। हालांकि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही हकीकत पता चल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed