{"_id":"611a9bd08ebc3e430d6db5fd","slug":"gang-misdeed-with-girl-in-hotel-auraiya-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: होटल में नोएडा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद मिलने आई थी औरैया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: होटल में नोएडा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद मिलने आई थी औरैया
Mon, 16 Aug 2021 10:42 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:42 PM IST
सार
कोतवाली प्रभारी एसके पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद युवक के प्यार में फंसकर औरैया पहुंची नोएडा की युवती से मैनपुरी के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका मोबाइल और जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की ह्रै।
सदर कोतवाली पुलिस में नोएडा की युवती ने बताया कि उसकी फेसबुक पर अनुज पांडेय निवासी बेवर मैनपुरी से दोस्ती हुई थी। इस बीच दोनों में अच्छे संबंध हो गए और फोन पर बात होने लगी। युवती ने बताया कि अनुज ने अपनी मां के बीमार होने की जानकारी दी थी।
साथ ही उसे मिलने के लिए 14 अगस्त को नोएडा से औरैया बुला लिया। यहां आने पर वह हाईवे स्थित शहर के एक होटल ले गया। जहां पर पहले उसका साथी संजू मौजूद था। यहीं पर संजू से परिचय भी हुआ। युवती ने आरोप लगाया कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उसका मोबाइल, कागजात और आठ हजार रुपये छीन लिए। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद दोनों युवक उसे होटल के बाहर छोड़कर भाग गए। कोतवाली प्रभारी एसके पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।