फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR instructions on pradhan candidates

प्रधान प्रत्याशी पर एफआईआर के निर्देश

Tue, 01 Dec 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 01 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
FIR instructions on pradhan candidates
दूसरे चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर भाग्यनगर व सहार ब्लाक के निर्वाचन क्षेत्रों का डीएम, एसपी ने सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम भगत का पुर्वा में प्रधान प्रत्याशी के घर से 18 क्वार्टर शराब बरामद होने पर डीएम ने उक्त दावेदार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं आचार संहिता का उल्लघंन करने के भी मामले में डीएम ने कई दावेदारों को नोटिस जारी करने का फरमान सुनाया है।
विज्ञापन


भाग्यनगर ब्लाक के निरीक्षण के दौरान डीएम माला श्रीवास्तव व एसपी मनोज तिवारी दल बल के साथ गांव हरचंदपुर पहुंचे। यहां ग्राम प्रधान पद की दावेदार साधना, शशि, कुसुमलता व मिथलेश कुमार की बड़ी-बड़ी होडग्स देकर डीएम ने कृष्णा फ्लैक्स से बनवाई गई होर्डिंग्स का खर्च दावेदार के निर्वाचन व्यय खाते में जोड़े जाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन


साथ ही उक्त दावेदारों को नोटिस जारी किए जाने का आदेश जारी किया। ग्राम भगत का पुर्वा में डीएम ने प्रधान पद के प्रत्याशी दीपू यादव के घर की तलाशी ली। घर से 18 क्वाटर शराब व भोज की तरह खाना बनते पाए जाने पर दावेदार के कोटा डीलर भाई के राशन वितरण की जांच कराए जाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने जांच नायब तहसीलदार को सौंपते हुए निर्देश दिए कि जांच में खाद्यान्न स्टाक अनियमित पाए जाने पर कोटा सीज करने की कार्रवाई की जाए। बूथों के निरीक्षण के दौरान डीएम को कमियां मिली। प्राथमिक विद्यालय धुवकरी में डीएम को अंधेरा मिला। वहीं प्राथमिक विद्यालय उमरी में बिजली गुल तो शेरपुर सरैया मतदान केंद्र की चाहरदीवारी टूटी हुई पाई गई।


डीएम, एसपी के निरीक्षण के दौरान धारा 144 का उल्लघंन करते पाए गए 8-10 व्यक्तियों को एसपी ने लाल कार्ड जारी करते हुए थाने में उपस्थिति दर्ज कराने को निर्देशित किया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय दीपपुर में गुलाब सिंह की शिकायत पर डीएम व एसपी ने दो दावेदारों को लाल कार्ड जारी कर वोट डालने के बाद बेला थाने में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed