फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Elderly man was killed in suspicious circumstances

संदिग्ध हालत में अधेड़ की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 16 Nov 2016 11:32 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Wed, 16 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Elderly man was killed in suspicious circumstances
मौके पर जांच पड़ताल करती कोतवाली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के गांव अमावता में बुधवार सुबह खेत पर लगे ट्यूबवेल के कमरे में एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर तथ्य जुटाए।
विज्ञापन


गांव अमावता निवासी बाबूसिंह सेंगर(65) पुत्र हरनाथ सिंह अपने खेत पर लगे ट्यूबवेल के कमरे में रोज लेटता था। मंगलवार रात को गांव का ही बल्लू अपने खेतों में उसके ट्यूबवेल से पानी लगाए हुए था। बाबूसिंह ट्यूबवेल के कमरे में सो गया। बुधवार सुबह करीब सवा चार बजे बल्लू जब ट्यूबवेल पर पानी बंद कराने गया। जहां उसने बाबूसिंह को औंधे मुंह चारपाई से नीचे पड़ा देखा। वह चिल्लाते हुए गांव में पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। बाबूसिंह की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


रोते बिलखते सभी खेत पर पहुंचे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी संजय मिश्रा मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार बाबूसिंह की गांव में किसी से रंजिश नहीं थी। कुछ दिनों पहले परिवार के ही एक लोग से उनकी कहासुनी हुई थी। मृतक के गले में चोट के निशान थे। जिसको देखकर परिजनों का आरोप है कि किसी ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी है। कुछ देर बाद एएसपी पंकज ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम के एक्सपर्ट प्रदीप पाठक ने अपनी टीम के साथ मौका मुआयना किया और तथ्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। छानबीन की जा रही है जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed