फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   during vehicle checking by car recovered Rs 4.5 million

वाहन चेकिंग के दौरान क्विड गाड़ी से पैंतालीस लाख रुपये बरामद

Tue, 10 Jan 2017 10:36 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Tue, 10 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
during vehicle checking by car recovered Rs 4.5 million
2000 fake notes - फोटो : ANI

आाचार संहिता लगते ही पुलिस ने भी चौकसी बढ़ा दी। मंगलवार की रात नौ बजे हाईवे पर अनन्त राम टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान एक गाड़ी में एक व्यक्ति के पास से  पैंतालीस लाख रुपया पुलिस ने बरामद किये हैं। पकड़ा गया व्यक्ति ब्रोकर बताया जा रहा है।

विज्ञापन

एसपी रामकिशोर व स्टेटिक्स टीम की मौजूदगी में मंगलवार की रात टोल प्लाजा अनन्तराम पर कोतवाली प्रभारी संजय मिश्रा, एसआई पवन पाण्डेय व हमराही पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान  इटावा से औरैया की ओर जा रही रेनाल्ट क्विड गाड़ी नम्बर यूपी79 एम 0339 को पुलिस ने रोका। गाड़ी की तलाशी के दौरान गाड़ी में बैठे पंकज कुमार पुत्र हरिदास निवासी बालाजीपुरम थाना शाहगंज आगरा के पास से पैंतालीस लाख रुपया बरामद किया। कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बरामद रुपये के कागजात उपलब्ध कराने के लिये कहा गया है। उचित कागजात दिखाने पर रुपया दिया जायेगा। वह खुद को ब्रोकर बता रहा है। अगर कागज सही है तो रूपये सुपुर्द कर दिए जायेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed