फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drunken bikers to the villagers by car

शराबी ने ग्रामीणों को कार से मारी टक्कर

Wed, 08 Mar 2017 11:54 PM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 08 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Drunken bikers to the villagers by car
सीएचसी में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
बेला-दिबियापुर मार्ग पर अरियारी अड्डा पर एक शराबी का युवक के साथ विवाद हो गया। विवाद के बाद शराबी ने सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों को कार से टक्कर मार दी। इससे आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे दिबियापुर-बेला मार्ग पर अरियारी अड्डा पर दो शराबियों में आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। गुस्साए एक पक्ष के दो युवक अपनी कार से भाग निकले। लेकिन थोड़ी देर में तेजी से कार दौड़ाते हुए आए। यहां सड़क किनारे खड़े होकर तमाशा देख रहे  ग्रामीणों को जानबूझकर टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे सड़क किनारे खड़े अरियारी निवासी जवाहर सिंह, पप्पू, भूरा पुत्र श्रीकांत, मुंशीलाल पुत्र पच्चा एवं चांदपुर निवासी भारत पुत्र महताब सिंह घायल हो गए। दिबियापुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मुंशीलाल एवं भारत सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed