{"_id":"57f147874f1c1b565f5745e4","slug":"diesel-theft-gang-finally-picked-four-crook","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल चोरी गिरोह के चार बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजल चोरी गिरोह के चार बदमाश दबोचे
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो02एयूआरपी 28- पकड़े गए आरोपियों के साथ जानकारी देते एएसपी पंकज व मौजूद थानाध्यक्ष दिबियापुर आदित्य प्रकाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर थाना पुलिस व स्वॉट टीम ने शनिवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पाइप लाइन काटकर डीजल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को रामगढ़ कस्बे से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कई उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस को अभी गैंग सरगना की तलाश है। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
मामले में एएसपी पंकज ने बताया कि पुलिस व स्वॉट टीम ने चार बदमाशों को दिबियापुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम गौरव उर्फ बिल्लू यादव निवासी मिधिया थाना किशनी जिला मैनपुरी, अमित बाथम निवासी छननहन का पुर्वा थाना दिबियापुर, राजेंद्र निवासी गुवारी थाना अछल्दा, अवध बिहारी निवासी मदारी थाना सौरिख जिला कन्नौज बताया है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस को एक पाइप 30 फुट व दो पाइप गैस पास, एक प्रेशर रेगूलेटर, दो प्रेशर घड़ी, एक पेंचकस, एक हथौड़ी, एक रिंच, एक गैस कटिंग टार्च मिली है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सुरजीत उर्फ भोला यादव निवासी भाऊपुर थाना ऊसराहार जिला इटावा उनके गैंग को टैंकर व पैसों की व्यवस्था करता है। जितेंद्र यादव निवासी सुल्तानपुर थाना एरवाकटरा की बोलेरो गाड़ी को आने-जाने में उपयोग किया जाता है। सैलू ठाकुर निवासी पुआया थाना किशनी जिला मैनपुरी, सोनू शर्मा निवासी गुहारी थाना अछल्दा के अलावा एक टैंकर मालिक व खलासी के बारे में जानकारी की जा रही है। आरोपियों के अनुसार घटना के दौरान वह सिम बदल-बदलकर अपने साथियों को बुलाते थे। आरोपियों ने पूर्व में भी इस तरह की चोरी की घटना किए जाने की बात स्वीकारी है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनएसए व गैंगस्टर की भी कार्रवाई होगी। पुलिस व स्वॉट टीम को एसपी की ओर से पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
उपकरण बरामदगी में पुलिस ने की चूक
औरैया। पुलिस ने बरामदगी में कुछ ऐसे उपकरण भी शामिल हैं जो चोरी में उपयोग ही नहीं किए जा सकते। सूची में दर्शाई गई गैस कटर टार्च जो कि डीजल चोरी में पाइप लाइन काटने में उपयोग की गई। लेकिन इसका उपयोग संभव नहीं है। इसका प्रयोग करने पर तुरंत आग लग जाएगी।