फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Deliver five mortgage workers from brick kiln

ईंट भट्ठे से पांच बंधक श्रमिक छुड़ाए

Fri, 23 Mar 2018 11:36 PM IST
auraiya
auraiya Updated Fri, 23 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Deliver five mortgage workers from brick kiln
थानापुलिस द्वारा प्लांट से मुक्त कराए गए मजदूरों को घर भेजा गया - फोटो : amarujala
दिबियापुर। सीमेंट टाइल्स प्लांट में सहरानपुर के पांच श्रमिकों को बंधक बनाकर काम कराने की शिकायत पर पुलिस ने पांचों श्रमिकों को छुड़ाया। यह सभी श्रमिक सहारनपुर के रहने वाले है। इन श्रमिकों को फैक्ट्री लाने वाला ठेकेदार फरार है। हालांकि इन मजदूरों को लाने वाले ठेकेदार का कोई सुराग नहीं लगा पाई।
विज्ञापन


मालूम हो कि ग्राम लखनापुर की एक टाइल्स प्लांट में पीड़ित पांच श्रमिक करीब छह माह से काम कर रहे थे। ठेके के इन श्रमिकों का भुगतान ठेकेदार के खाते में होता था। सहारनपुर निवासी
विज्ञापन

 इनके रुपए ठेकेदार के खाते में जमा होते थे।

जबकि ठेकेदार मजदूरों के घर पर रुपए पहुंचा देता था। पिछले माह के रुपए ठेकेदार ने मजदूरों के घर पर नहीं पहुंचाए तो मजदूरों के परिजनों ने हाईकोर्ट में बंधक बनाकर काम कराने की याचिका डाली। हाईकोर्ट ने इस संबंध में औरैया पुलिस को इन श्रमिकों की रिहाई कराने का आदेश दिया। शुक्रवार को इस मामले की जांच के लिए सीओ औरैया बंदना सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह भी टाइल्स के प्लांट पर पहुंचे थे। यहां से सहारनपुर के तगड़ी रामगढ़ निवासी खलील पुत्र अलीमुद्दीन, इकरार पुत्र जबरदीन, अरसाद पुत्र इमरान, तौसीक पुत्र मुर्सरफ  एवं आसिक पुत्र अलताब को रिहा कराया गया। इन श्रमिकों ने बताया कि उनको ठेकेदार इसरार पुत्र शौकत अली छह माह पूर्व लेकर आया था। सभी को यहां छोड़ने के बाद से वह फरार है। सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि पांचाें श्रमिकों को रिहा कराकर उनके घर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed