फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   child eaten poisonous substance

खेल-खेल में बच्चे ने खाया जहरीला पदार्थ

Sun, 18 Jun 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 18 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
child eaten poisonous substance
पिता संदीप की गोद में खड़ा मासूम उमंग। - फोटो : amar ujala
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसीदास में एक मासूम ने खेल-खेल में घर की अलमारी में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। बच्चे को उल्टियां शुरू हुईं तो परिजनों की नजर उसके हाथ पर गई। परिजनों ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


मोहल्ला बनारसीदास निवासी संदीप का चार साल का पुत्र उमंग दोपहर लगभग 2:30 बजे घर के कमरे में खेल रहा था। तभी किसी तरह से उमंग पास बनी अलमारी तक पहुंच गया और वहां रखे जहरीले पदार्थ की पुड़ियां को उठाकर मुंह में चबाने लगा। यही नहीं मासूम ने इस पुड़िया को  सो रही मां के मुंह में भी डालने का प्रयास किया। इसी दौरान मासूम को उल्टियां शुरू हो गईं। इस पर मां की नींद टूटी। बच्चे को उल्टियां करते देख उसकी नजर जब मासूम के हाथ पर गई तो उसके हाथ में जहरीले पदार्थ की पुड़िया थी।
विज्ञापन


यह देखकर महिला जोर से चीखी। इस पर घर में मौजूद उमंग के पिता संदीप सहित अन्य परिजन भी जमा हो गए। तत्काल मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने अपनी देखरेख में बच्चे को भर्ती करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed