फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Businessman shot dead

व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Mon, 28 Dec 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 28 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Businessman shot dead
बाइक सवार दो हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर व्यापारी की हत्या कर दी। व्यापारी पर सोमवार सुबह उस वक्त हमला हुआ जब वह मंडी समिति में बाजरा बेचकर ट्रैक्टर से घर जा रहा था। परिजनों ने जमीन के विवाद में उसके ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड स्थित बिरिया भट्ठे के पास हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के करोंदा का अड्डा गांव निवासी सियाराम (40) पुत्र श्रीराम औरैया मंडी समिति में बाजरा बेचकर घर जा रहे थे। आसपास के दुकानदारों के मुताबिक भट्ठे के पास पीछे से आए बाइक सवारों ने ट्रैक्टर रुकवाकर सियाराम के सिर और पैर में गोलियां मारीं और भाग निकले। लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने घायल व्यापारी को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव व सीओ सिटी सुभाष अत्री ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सदर इंस्पेक्टर आदित्य प्रकाश यादव के मुताबिक व्यापारी के पिता श्रीराम ने बेटे के ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है, पर फिलहाल तहरीर नहीं दी है। एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बतायाकि जमीन के विवाद में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। जांच चल रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed