{"_id":"5aca52dc4f1c1b1a6a8b62c6","slug":"breaking-the-mobile-shop-locks-stole-two-lakh-pieces","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल दुकान के ताले तोड़कर दो लाख का सामान चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल दुकान के ताले तोड़कर दो लाख का सामान चुराया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान व टूटी गोलक दिखाता दुकानदार
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। नरायनपुर मोहल्ले में शनिवार रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर दो लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। इसकी जानकारी दुकान मालिक को रविवार सुबह दुकान पहुंचने पर हुई। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला नरायनपुर निवासी महेश चंद्र की दिबियापुर रोड पर शेखर मोबाइल सेंटर एवं रिपेयरिंग के नाम से दुकान है। रोज की भांति शनिवार रात महेश रात आठ बजे दुकान बंद करके अपने घर गए थे। रविवार को सुबह 10 बजे दुकान पहुंचे तो उन्होंने अंदर जाकर देखा कि शोकेस में लगे मोबाइल के डिब्बे बिखरे पड़े थे और उनमें से मोबाइल गायब थे। वहीं अन्य सामान बिखरा था। गोलक टूटी थी। इसकी जानकारी महेश ने कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
दोपहर लगभग 12 बजे मौके पर पहुंची पुलिस को महेश ने बताया कि चोर बेसमेंट के गेट में लगे ताले को तोड़कर अंदर आए और लगभग दो लाख रुपये कीमत के 33 मोबाइल, एक इन्वर्टर, एक स्टेबलाइजर, एक बैटरा आदि सामान चोरी कर ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन