{"_id":"592b13324f1c1b5163bdac60","slug":"bomb-exploded-two-teenagers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडहर में बम फटा, दो किशोर घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खंडहर में बम फटा, दो किशोर घायल
अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 28 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
घायल बच्चों से जानकारी लेते एएसपी राजेश सक्सेना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव चपौली में रविवार सुबह खंडहर में हुए बम धमाके में दो किशोर जख्मी हो गए। कानपुर से पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने मौके से दो देशी बमों को नष्ट किया है। किशोर के पिता ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चपौली गांव निवासी फरहान (11) पुत्र ईशाक अली अपने चचेरे भाई महताब (12) पुत्र ईश्तयाक अली के साथ घर के पास खेल रहा था। खेलने के दौरान वह पास में एक खंडहर में चले गए। वहां दरवाजे के ऊपर बने जंगले में एक झोला रखा दिखा।
फरहान ने एक लकड़ी से उसे उठाने की कोशिश की। इसी दौरान झोले से एक देशी बम नीचे आकर गिरा और फट गया। फरहान और महताब लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर आए। घायल दोनों किशोरों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर एएसपी राजेश सक्सेना, सीओ भास्कर वर्मा व दिबियापुर थानाध्यक्ष जसवीर सिरोही फोर्स के साथ गांव पहुंचे और जांच पड़ताल की। डाग स्क्वाएड बुलाया गया। मौके पर झोले में दो और बम थे।
इस पर कानपुर से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। दोपहर बाद आए बम निरोधक दस्ता ने दोनों बम नष्ट किए। इधर, घायल किशोर के पिता ने गांव के पांच लोगों के नाम तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी राजेश सक्सेना का कहना है कि ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।