फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Blow up railway worker, wife and daughter

रेलवे कर्मी, पत्नी व बेटी की हत्या कर फूंका

Tue, 21 Mar 2017 12:05 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Tue, 21 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Blow up railway worker, wife and daughter
मृतक नौशाद (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला
कस्बे में रविवार रात रेलवे कर्मी, उसकी पत्नी और दो वर्ष की बेटी की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। बाद में मिट्टी का तेल डालकर शवों को आग लगा दी। पुलिस और आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया। ट्रिपल मर्डर की सूचना पर डीआईजी कानपुर समेत जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मकान मालिक ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


फिरोजाबाद के मोहल्ला शीतल खां के मूल निवासी नौशाद उर्फ नौशे (59) पुत्र गुलाम रसूल रेलवे स्टेशन फफूंद पर ब्लैक एमसीएम (लोहार) के पद पर कार्यरत था। इसी साल 31 मई को उसका रिटायरमेंट होना था। रेलवे के नियमानुसार फरवरी में रेलवे कालोनी दिबियापुर स्थित सरकारी क्वार्टर उसे छोड़ना पड़ा। करीब डेढ़ माह से वह पत्नी आस्मीन (35) और दो वर्षीय बेटी शब्बो के साथ आजादनगर में ताराचंद्र के मकान में किराए पर रह रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार रात अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर नौशाद, उसकी पत्नी और शब्बो की हत्या कर की। इसके बाद उनके ऊपर कपड़े और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद बाहर से कुंडी लगाकर हत्यारे भाग गए। रात करीब पौने दो बजे गश्त पर निकले प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रवींद्र ने मकान से धुआं उठता देखा। सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज ओके यादव ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के मकानों में मोटरें चलवाकर आग पर काबू पाया। इस बीच फायरब्रिगेड भी पहुंच गई लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घर के अंदर पहुंची पुलिस तीन शव देखकर सकते में आ गई। फर्श और दीवारों पर खून लगा था। मिट्टी के तेल की महक आने से माना गया कि सबूत मिटाने के लिए हत्या के बाद शवों को आग के हवाले किया गया। डीआईजी राजेश डी मोदक, एसपी औरैया रामकिशोर, एएसपी पंकज, सीओ कुलदीप कुकरेती, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने घटना के संबंध में पड़ताल की। डीआईजी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।


उन्होंने किसी परिचित के घटना में शामिल आशंका जताई है। मकान मालिक ताराचंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या कर शव जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मृतक के परिजनों से पुलिस संपर्क नही कर सकी। मृतक महिला के परिजनों को सूचना दी गई है। देर शाम तक जले शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed