फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike riders hit the ferryman

फेरी लगाने वाले को बाइक सवारों ने तमंचा लगा लूटा

Sun, 30 Jul 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 30 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bike riders hit the ferryman
demo pic
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कूम्हापुर-भड़ारीपुर के बीच बाइक सवार बदमाशों ने युवक से नगदी व सामान लूट लिया। पुुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार को छुआरा बेचने वाले मोहल्ला नरायनपुर निवासी कुंदन (28) पुत्र पन्नालाल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोहियापुर बाइक से फेरी लगाने गया था। लौटते समय कुंदन बाइक से कूम्हापुर-भड़ारीपुर के बीच बने बंबा पर पहुंचा। इसी दौरान वहां मौजूद बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका और तमंचा लगाकर उसी तलाशी ली। बदमाशों ने कुंदन की जेब में बिक्री के पड़े तीन हजार रुपये व झोले में भरे छुआरे लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed