फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bangle trader Jhrkhurani

चूड़ी व्यापारी से जहरखुरानी

Fri, 03 Mar 2017 11:56 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Fri, 03 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bangle trader Jhrkhurani
demo pic - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से फिरोजाबाद जा रहे चूड़ी व्यापारी को रोडवेज बस में जहनखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। बेहोशी की हालत में यात्री को चालक ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर व्यापारी ने बताया कि बदमाश बैग में रखे 40 हजार रुपये ले गए। दोपहर बाद अस्पताल पहुंचे व्यापारी के परिजन उसे फिरोजाबाद ले गए। उन्होंने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को भी दी। हालांकि पुलिस ने इस तरह की घटना से इंकार किया।
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के चारबाग डिपो की एक बस के चालक ने शहर के सुभाष चौराहे पर यात्रियों को उतारते समय एक यात्री को बेहोश पाया। काफी प्रयास के बाद भी होश न आने पर उसने यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उपचार के बाद दोपहर में उसे होश आया। यात्री ने डाक्टर को बताया कि उसका नाम विनोद कुमार अग्रवाल पुत्र रमेश चंद्र निवासी गांधीनगर फिरोजाबाद है। डाक्टर ने उनके परिजनों को सूचना दी। दोपहर बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। इसके बाद विनोद ने बताया कि वह चूड़ी व्यापारी है।
विज्ञापन


दो दिन पहले व्यापार के काम से लखनऊ गया था। लखनऊ डिपो की बस से वह फिरोजाबाद जा रहा था। रास्ते में उसे एक युवक ने कुछ सुंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गया। व्यापारी ने बताया कि जहरखुरान उसका बैग ले गए हैं। बैग में 40 हजार रुपये नगद और कपड़े थे। व्यापारी की हालत में सुधार होने पर परिजन उसे फिरोजाबाद ले गए। कोतवाली पुलिस ने इस तरह की घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed