फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After a broken sleep, 20 kg polythene caught from four shops

आखिर टूटी नींद, चार दुकानों से 20 किलो पॉलिथीन पकड़ी

Thu, 19 Jul 2018 11:17 PM IST
आखिर टूटी नींद, चार दुकानों से 20 किलो पॉलिथीन पकड़ी
आखिर टूटी नींद, चार दुकानों से 20 किलो पॉलिथीन पकड़ी Updated Thu, 19 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
After a broken sleep, 20 kg polythene caught from four shops
दुकानदारों से जब्त की गई पालिथीन दिखाते कर्मचारी - फोटो : amarujala
 अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। पॉलिथीन की बिक्री व उपयोग के प्रदेश में बंदी के चार दिनों बाद गुरुवार को औरैया प्रशासन की नींद आखिरकार टूटी। एसडीएम के नेतृत्व में गुरुवार को नगर पालिका ने अभियान की शुरूआत की। इस दौरान चार दुकानों से 20 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई। टीम ने करीब 25 दुकानों में जांच-पड़ताल की। हालांकि छापेमारी की सूचना मिलते ही कई बाजारों में दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले।  

मालूम हो कि अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में औरैया में धड़ल्ले से प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री व उपयोग संबंधी समाचार प्रकाशित किया था।  गुरुवार को एसडीएम सदर अमित राठौर ने नगर पालिका के अधिकारियों के साथ मिलकर गौशाला रोड, फूलमती मंदिर बाजार, किराना बाजार और सुभाष चौराहे के निकट की थोक व फुटकर की बिक्री करने वाले पॉलिथीन की दुकानों के साथ ही मिठाई, दाल, परचून, फलों की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान चार दुकानों से 20 किलो प्रतिबंधित पॅालिथीन बरामद की गई। दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके साथ ही दोबारा अभियान में पॉलिथीन मिलने पर जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं अभियान की सूचना मिलने पर कई दुकादार अपनी-अपनी दुकानों का शटर गिराकर भाग निकले। टीम ने सड़क किनारे खड़े ठेलों पर भी जांच की। एसडीएम सदर अमित राठौर ने बताया कि बड़े दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि अब वह पॉलिथीन के सामान की न तो बिक्री करेंगे और न ही खरीद करेंगे। दुकानों पर पालिथीन पाई जाती है तो दुकानदार पर शासनादेश के तहत जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed