फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Across the sleeping passengers on the train were doing stuff

ट्रेन में सो रहे यात्रियों का सामान कर देते थे पार

Fri, 03 Mar 2017 11:49 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Fri, 03 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Across the sleeping passengers on the train were doing stuff
रेल - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन के स्लीपर और एसी कोच में यात्रियों के सामान चोरी करने वाले सोनू गैंग के चार युवकों को जीआरपी ने दबोच लिया। उनके कब्जे से चुराया गया सामान, जेवरात और नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी कोच में रात को सो रहे यात्रियों का हैंडबैग और अन्य सामान चोरी कर किसी स्टेशन पर उतर जाते थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जीआरपी ने सोनू उर्फ राजकुमार निवासी पड़ीन बैरियर कोतवाली औरैया, रिंकू निवासी चीपी थाना पिसावा अलीगढ़, नरेंद्र यादव निवासी सेक्टर 11 फरीदाबाद और रामवरण उर्फ राम निवासी गांव घुरकुमां थाना सिंघी फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों के कब्जे से तीन लैपटॉप, 19 मोबाइल, 70 ग्राम से अधिक सोने के जेवरात, 4000 रुपये की नकदी और तमंचा-कारतूस मिले हैं। मामले में हैदराबाद, तेलंगाना के सौरभ गौड़ ने तीन फरवरी को उत्कल एक्सप्रेस के एस-3 कोच से बैग चोरी होने, आबिद हुसैन निवासी फर्रुखाबाद ने 10 जनवरी को अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस से पत्नी का बैग चोरी होने, गांधी कालोनी क्वारसी अलीगढ़ निवासी महिला विजय ने बैग चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed