{"_id":"583f1c544f1c1b0d1ede7000","slug":"accused-of-murdering-a-young-man-was-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमप्रपंच में युवक की हत्या के आरोपी दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमप्रपंच में युवक की हत्या के आरोपी दबोचे
auraiya,amar ujala beauro
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पकड़े गए हत्यारोपी जमीलुद्दीन व कल्लू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा खानपुर में पांच दिन पहले प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के आरोप में फरार चल रहे नामजद दो अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को देवकली के बीहड़ से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व अंगौछा भी बरामद कर लिया है।
25 नवंबर को कस्बा खानपुर में पप्पू उर्फ राधेश्याम पुत्र हुब्बालाल की उसकी पत्नी जसोदा देवी ने अपने प्रेमी जमीलुद्दीन पुत्र रफीकुद्दीन निवासी खानपुर व कल्लू यादव उर्फ धर्म सिंह यादव पुत्र बलवीर सिंह निवासी जगतपुर के साथ मिलकर देवकली मंदिर के पास स्थित पुलिस चांदमारी क्षेत्र में ले जाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में देवकली चौकी इंचार्ज उपेंद्र नाथ राय ने पत्नी को मौके से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि फरार चल रहे दो हत्यारोपियों जमीलुद्दीन व पप्पू की तलाश जारी थी।
इस प्रकरण में कोतवाली पुलिस को बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे सफलता मिल गई। फरार चल रहे दोनाें हत्यारोपी मंगलाकाली मंदिर के पास चांदमारी क्षेत्र के बीहड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए हत्यारोपियों की शिनाख्त पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व अंगौछा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया।