फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उलझायी मनजीत की मौत की गुत्थी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उलझायी मनजीत की मौत की गुत्थी

Fri, 08 Feb 2019 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उलझायी मनजीत की मौत की गुत्थी
फफूंद (औरैया)। क्षेत्र के भर्रापुर गांव में बुधवार दोपहर पुलिस परीक्षा देने की जाने की कहकर घर से निकले 22 वर्षीय नवयुवक मनजीत उर्फ बंटू की मौत की गुत्थी उलझी है। गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसकी मौत की गुत्थी को उलझा दिया है।
विज्ञापन



गुरुवार को पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक के पिता ने एसपी से जांच की मांग की थी और जांच के बाद ही मृतक का अंतिम संस्कार करने की बात कही। एसपी ने गांव भर्रापुर में फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड के दस्ते को भेजा। डॉग स्क्वॉयड तो थाने में बना रहा लेकिन फोरेेंसिक टीम गांव में पहुंची और मृतक के दाएं और बाएं हाथ व चेहरे पर चोट जैसे निशानों के फोटो खींचकर घटना स्थल का भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन



इसके बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मनजीत की मृत्यु को लेकर उसके पिता रामनरेश दोहरे व बड़े भाई दलजीत ने बताया कि जब मनजीत को तालाब से बाहर निकाला गया था तो उसके गले में टेप से एक पॉलीथिन फंसी हुई थी और आंख व चेहरे पर चोट के निशान थे, जिससे उन्हें अंदेशा है कि मनजीत की हत्या की गई और बाद में शव तालाब में डाल दिया गया। मनजीत की मौत को लेकर गांव में भी चर्चाएं जारी है कि उसकी हत्या की गई। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत आई है। रिपोर्ट में कोई चोट के निशान भी नही दर्शाए गए हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डूबने से मौत होना व कोई चोट न होना आया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed