{"_id":"5c0817debdec22418e1adeeb","slug":"91544034270-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकसी को लेकर जिले भर में चले ताबड़तोड़ छापामारी अभियान में 40 लोगों पर हुई गुंडाएक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकसी को लेकर जिले भर में चले ताबड़तोड़ छापामारी अभियान में 40 लोगों पर हुई गुंडाएक्ट की कार्रवाई
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बुलंदशहर में बवाल के बाद प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है। मंगलवार की रात एसपी के आदेश पर पुलिस ने गोकशी के लिए चर्चित चार स्थानों पर सघन छापामारी अभियान चलाया। पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान 40 लोगों के खिलाफ गुंडाएक्ट की कार्रवाई की गई है। सदर कोतवाली पुलिस ने दो मामलों में वांछित चल रहे एक युवक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मंगलवार की देर रात जिले में गोकशी के लिए चर्चित प्रमुख केंद्र सदर कोतवाली के कसबा खानपुर, सहार क्षेत्र के ग्राम पुर्वा रावत, अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के कसबा दलेलनगर व बाबरपुर में मजिस्ट्रेट, सीओ, इंस्पेक्टर व क्यूआरटी टीम के साथ छापेमारी की। एसपी प्रो.त्रिवेणी सिंह ने बताया कि इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 40 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट की धारा में कार्रवाई की है।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के कसबा खानपुर में बड़े स्तर पर छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस ने दो मामलों में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया कि इस तरह का अभियान पूरे जिले में अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
-बुलंदशहर की घटना के बाद गोकशी के लिए चर्चित ठिकानों पर हुई तलाशी
अमर उजाला ब्यूरो