फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   नहीं मिली कार व पांच लाख तो पत्नी को घर से निकाला

नहीं मिली कार व पांच लाख तो पत्नी को घर से निकाला

Sun, 08 Apr 2018 11:03 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
नहीं मिली कार व पांच लाख तो पत्नी को घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। पत्नी से मायके वालों ने कार व पांच लाख रुपये की डिमांड पूरी नहीं की तो मारपीटकर घर से निकाल दिया। मायके वालों के साथ कोतवाली पहुंची महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाई। साथ ही महिला ने ससुरालियों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप भी लगाया।

सदर कोतवाली पहुंची महिला 21 वर्षीय दुर्गा उर्फ अनामिका ने कोतवाली प्रभारी को बताया कि उसके पिता मोती सिंह ने उसका विवाद शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी अशोक उर्फ सोनू भदौरिया के साथ की थी। बताया कि पिछले कुछ महीनों पर उसके पति ने मायके पक्ष से कार और पांच लाख रुपये की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर पति अक्सर उसके साथ गाली गलौज करता और ससुरालीजन समर्थन करने लगे। यहां तक कि पति अशोक, ससुर मुनेंद्र सिंह, सास नीता देवी, ननद मोनी आए दिन उसके साथ मारपीट की। पीड़ित महिला ने बताया कि रविवार उसके ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके ससुरालीजन उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। महिला ने पति व अन्य ससुरालियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजे जाने की मांग की। कोतवाली के एसआई रविशंकर मिश्रा ने बताया कि महिला ने कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं। जांच के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर महिला ने बताया कि पुलिस शीघ्र उसके साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने वाले ससुरालियों के खिलाफ कार्यवाही न की गई तो वह न्यायालय में जाएगी।
विज्ञापन


- दहेज न मिलने पर पत्नी को घर से निकाला
- महिला ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed