फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अछल्दा में दिनदहाड़े चाचा को घेरकर भतीजे ने मारी गोली

अछल्दा में दिनदहाड़े चाचा को घेरकर भतीजे ने मारी गोली

Tue, 27 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अछल्दा में दिनदहाड़े चाचा को घेरकर भतीजे ने मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अछल्दा (औरैया)। किसान की गुहार पुलिस ने नहीं सुनी, जिसका नतीजा रहा कि भतीजों ने दिनदहाड़े सगे चाचा को गोलियों से भून दिया। मृतक की पत्नी ने पुलिया के नीचे छुप कर जान बचाई। हमलावरों के जाने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो भतीजों सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी आरके सक्सेना मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को जिम्मेदारी दी है।
फफूंद थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी कलक्टर सिंह की पांच माह पहले मौत हो गई। इनके तीन बेटे हैं। बलवान, मुकेश और अजय। बलवान के तीन बेटे हैं। मुकेश शादीशुदा है, लेकिन कोई संतान नहीं है। जबकि, अजय की शादी नहीं हुई है। पिता के नाम की 24 बीघा जमीन बलवान ही जोतता बोता है। पिता की मौत के बाद मुकेश ने अपना हिस्सा मांगा। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ। आरोप है कि बलवान ने पिता की मौत के बाद पूरी संपति फर्जी दस्तावेज से अपने नाम करा लिया। इसका मुकेश ने विरोध किया और मामला कोर्ट में ले जाने की धमकी दी। इस बीच छोटा भाई अजय शांत रहा। विरोध करने पर बलवान और उसके बेटों ने मुकेश को जान से मारने की धमकी दी। सप्ताहभर पहले उसने फफूंद थाने पहुंच कर तहरीर दी। जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस मामले में कोई कार्रवाई भी नहीं की। मंगलवार दोपहर मुकेश अपनी पत्नी मिथलेश के साथ साइकिल से अछल्दा बाजार गया था। वहां से लौटते समय नगरिया गांव के बंबे की पुलिया के पास दो बाइकों से आए चार लोगों ने उन्हें घेर लिया। बाइक सवार युवकों ने मुकेश के सीने में गोली मार दी। एक के बाद एक चार गोली लगने से मुकेश लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बदमाश मिथलेश पुलिया के नीचे भाग कर जान बचाई। बाइक सवारों के जाने के बाद वह पुलिया से निकली और उधर से गुजर रहे लोगों की मदद से मुकेश को लेकर एंबुलेंस से अछल्दा स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिथलेश से पूरी घटना की जानकारी दी। मिथलेश ने बलवान के दोनों बेटे श्यामू व रामू उर्फ गौरव एवं रामपुर वैश्य निवासी टिल्लू एवं बगल के गांव निवासी देवेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि जमीन विवाद की वजह से ही उसके जेठ के बेटों ने अन्य दो लोगों के साथ मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। शाम को एसपी भी मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन


फफूंद पुलिस चेत जाती तो नहीं होती घटना
अछल्दा (औरैया)- अछल्दा में दिनदहाड़े किसान की गोली मार कर हत्या पुलिस की लापरवाही का नतीजा है॥ मुकेश ने सप्ताहभर पहले ही फफूंद थाने में जानमाल की सुरक्षा कीगुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। आरोप है कि मुकेश पिता की मौत के बाद अकेले ही 24 बीघा जमीन हथियाना चाहता था, जिसमें मुकेश रोड़ा बना हुआ था । इस वजह से उसके बेटों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पुलिस नहीं चेती और भतीजों ने ले ली चाचा की जान
- 24 बीघा जमीन के लिए दिनदहाड़े गोलियों से भूना
- मृतक की पत्नी ने पुलिया के नीचे छुपकर बचाई जान
- कुछ दिन पहले पुलिस को दी तहरीर में बताया था जानमाल का खतरा







































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































फोटो27एयूआरपी 24-घटनास्थल पर पड़ी मृतक की साइकिल
फोटो27एयूआरपी 25- एंबुलेंस से घायल को अस्पताल ले जाते ग्रामीण
फोटो27एयूआरपी 26- घटना स्थल पररोती बिलखती पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed