{"_id":"596fa0374f1c1b5b5d8b459e","slug":"91500487735-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज न करने पर थानाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिपोर्ट दर्ज न करने पर थानाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। मारपीट के मामले में वादी को टरकाने और फिर करीब दो माह बाद रिपोर्ट दर्ज करने के मामले में तत्कालीन अयाना थानाध्यक्ष राजा दिनेश सिंह को भारी पड़ा। पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर अयाना थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। राजा दिनेश सिंह वर्तमान में अछल्दा थानाध्यक्ष के पद पर तैनात हैं।
अयाना निवासी होतीलाल को कुछ लोगों ने पीट दिया था। इस पर उसने अयाना थाने में तहरीर दी। तत्कालीन अयाना थानाध्यक्ष राजा दिनेश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसे टरका दिया। इस पर उसने एसपी व अन्य अफसरों से शिकायत की। शिकायत के बाद घटना के करीब दो माह बाद थानाध्यक्ष ने उसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन आगे की कार्रवाई नहीं की। इस पर होतीलाल ने मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिरीक्षक को शिकायती पत्र भेजा। इस पर विशेष जांच दल लखनऊ के एसपी को जांच सौंपी गई।
विज्ञापन
इसमें शिकायत सही पाई गई। जांच दल की रिपोर्ट पर पुलिस महानिरीक्षक ने औरैया एसपी को तत्कालीन अयाना थानाध्यक्ष राजा दिनेश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया। इस पर मंगलवार देर रात अयाना थाने में तत्कालीन थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्य में लापरवाही बरतने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वर्तमान में राजा दिनेश सिंह अछल्दा थानाध्यक्ष हैं। इस संबंध में अयाना थानाध्यक्ष अलमा अहिरवार से पूछा गया तो उन्होंने जानकारी होने से इनकार कर दिया। कहा कि वह बाहर हैं। जबकि सीओ अजीतमल सुभाष अत्री ने बताया कि शासन के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर तत्कालीन अयाना थानाध्यक्ष पर दर्ज हुआ मामला
-वर्तमान में अछल्दा में हैं तैनात