{"_id":"5b3bc7744f1c1b16468b4706","slug":"81530644340-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलने से बहन, भांजा, भांजी सहित युवक घायल, बहन व भांजी रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक फिसलने से बहन, भांजा, भांजी सहित युवक घायल, बहन व भांजी रेफर
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाईवे पर बाइक फिसली, भाई-बहन समेत चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। मायके आई बहन व भांजे-भांजी को बाइक से कानपुर उनकी ससुराल छोड़ने जा रहा युवक हाईवे पर बाइक फिसलने से घायल हो गया। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से बहन व उसकी भांजी को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। जबकि युवक व उसका भांजे को मामूली चोटें आईं हैं।
इटावा निवासी धर्मेंद्र गुप्ता (25) बहन सोनम (30) को बाइक से उसकी ससुराल कानपुर छोड़ने जा रहा था। बाइक पर उन दोनों के अलावा भांजी नेत्री (8) व कृष्णा (4) भी साथ थे। जैसे ही उनकी बाइक मुरादगंज में हाईवे पर पहुंची कि सड़क पर पड़ी गिट्टी पर पहिया चढ़ने से बाइक सड़क पर जा गिरी। इससे चारों घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बहन सोनम व नेत्री को गंभीर रुप से घायल होने के चलते कानपुर रेफर कर दिया। वहीं बाइक सवार धर्मेंद्र के हेलमेट पहने होने की वजह से सिर पर मामूली चोट आई।
विज्ञापन