{"_id":"577ea2e84f1c1be6567fadee","slug":"80-thousand-deceived-in-the-name-of-the-farm-to-the-shelves","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत समतल करने के नाम पर ठगे 80 हजार रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत समतल करने के नाम पर ठगे 80 हजार रुपये
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
शीतल मॉल में साड़ी का शोरूम खोलने के लिए दुकान को किराये पर लेकर व्यापारियों पर विश्वास जमाया
- फोटो : amar ujala
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरैला में चार युवक जेसीबी से खेत समतल करने की बात कहकर एक व्यक्ति से 65 हजार रुपये नगद और 15 हजार के जेवर ठग ले गए। पीड़ित के बेटे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
कस्बा बाबरपुर के पटेल नगर मोहल्ला निवासी दिनेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता रामलखन पैतृक गांव बरैला में रहते हैं। विगत दो जुलाई को गांव में उनके घर चार युवक आए। उन्होंने कहा कि वह खेतों को जेसीबी मशीन से समतल करने का ठेका लेते हैं। इस बात पर उसके पिता ने खेत समतल करने के वर्ग फिट के हिसाब से रुपये तय किए। एडवांस में दस हजार रुपये दे दिए। इसके बाद उन लोगों ने और रुपयों की डिमांड की। इस पर उसके पिता ने बाबरपुर स्थित स्टेट बैंक से निकालकर 55 हजार रुपये दिए। इसके बाद भी उन लोगों ने 15 हजार रुपये की मांग की। जिस पर उसके पिता ने 15 हजार कीमत के जेवर दे दिए।
उन लोगों ने कहा कि अब पूरा रुपया हो गया है। अब वह खेत को समतल कर देंगे। सुबह जब उसके पिता खेतों पर गए तो जेसीबी मशीन नही थी। इस पर उसके पिता ने उनसे जेवर व रुपयों की मांग की। इस पर वह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार मामला अभी संदिग्ध है जांच की जा रही है।