{"_id":"5ccc8978bdec2207843becd5","slug":"71556908408-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराहार सोहनी के प्रधान के मुंह में तमंचा डालकर पांच हजार प्रतिमाह देने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बराहार सोहनी के प्रधान के मुंह में तमंचा डालकर पांच हजार प्रतिमाह देने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बराहार सोहनी के प्रधान ने चार लोगों पर मारपीट कर मुंह में तमंचा डालकर फायर किए जाने का आरोप लगाया है। बताया कि फायर मिस हो जाने के चलते उसकी जान तो बच गई लेकिन दबंगों ने उसे धमकी दी कि यदि पांच हजार रुपये प्रतिमाह न दिए तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बराहार निवासी प्रधान अमरीश दीक्षित पुत्र श्रीकृष्ण ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह नगला लोधियान में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां मौजूद आदेश यादव पुत्र लखमी कल्लू यादव पुत्र छोटेलाल संजीव पुत्र राजबहादुर नंदू पुत्र महेश यादव निवासी उदनकपुर तमंचा और धारदार हथियारों आदि से लैस होकर के उसके पास आए और उसे घसीट कर एकांत में ले गए। संजीव ने उसके मुंह में तमंचा डाल दिया और फायर कर दिया। फायर मिस हो जाने से उसकी जान बच गई। इस बीच लोग पहुंच गए तो वे धमकी देकर भाग गए।
धमकी दी कि यदि पांच हजार रुपये प्रतिमाह नहीं दिए तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जांच कर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि दबंगों का आपराधिक इतिहास है। उनका क्षेत्र में काफी भय है। इससे उनके खिलाफ कोई भी आदमी मुंह खोलने को तैयार नहीं होता है।