{"_id":"5cc5f1e5bdec22071e6d43ed","slug":"71556476389-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं से बरामद किया गया युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुएं से बरामद किया गया युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। सप्ताह भर से घर से लापता युवक का शव कोतवाली क्षेत्र के गांव रौनहां में एक कुएं से मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस युवक की मौत के कारणों को पता करने में लगी है।
बिधूना कस्बे के गीतापुरम पावर हाउस के पास रहने वाला श्याममोहन (35) पुत्र सुखदेव मिश्रा हलवाई का काम करता था। अविवाहित श्याममोहन 20 अप्रैल से घर से लापता था। सप्ताह भर बाद उसका शव रविवार को दोपहर गांव रौनहां में खेत के पास स्थित एक कुएं में पड़ा मिला। बकरी चरा रहे ग्रामीणों ने कुएं में शव देख पुलिस को सूचना दी। बिधूना थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया।
शिनाख्त कराने पर उसकी पहचान श्याममोहन के रूप में हुई। रिश्तेदार पवन शुक्ला ने बताया कि श्याममोहन के दिमाग में कभी-कभी गर्मी चढ़ जाती थी। पिछले सप्ताह शनिवार को डॉक्टर को दिखाने गया था, तभी से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिधूना कोतवाल सुधीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।