फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   आग लगाकर कुएं में कूदी युवती, हालत गंभीर

आग लगाकर कुएं में कूदी युवती, हालत गंभीर

Sun, 14 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
आग लगाकर कुएं में कूदी युवती, हालत गंभीर
कालपी। नगर के मोहल्ला अदलसराय के एक मंदिर में अपनी मां के साथ रह रही युवती ने सुबह तड़के मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली और जलन होने पर आग का गोला बनी वह मंदिर प्रांगण में बने कुएं में कूद गई। मंदिर परिसर में भजन पूजन कर रहे लोगों ने जब उसकी चीखें सुनीं तो उसे बचाने दौड़े। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन दल के लोगों ने युवती को कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे उरई रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार थी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अदलसराय स्थित पाहूलाल देवालय में रहने वाली अर्चना (30) पुत्री मिथलेश ने खुद को आग लगा ली और जलन होने पर आग का गोला बनकर चिल्लाते हुए मंदिर के बगल में स्थित कुएं में कूद गई।
विज्ञापन


मंदिर प्रांगण में सजी देवी प्रतिमा में भजन कर रहे लोग उसे बचाने के लिए दौडे़ और घटना की सूचना पुलिस को दी। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने अग्निशमन दल की टीम को बुलाया। टीम ने मोहल्ले के लोगों की मदद से युवती को गंभीर हालत में बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि युवती पिछले काफी समय से मानसिक रूप से बीमार है। वह अपनी मां के साथ मंदिर में ही रहती थी। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed