फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   महिला रेल कर्मचारी से स्टेशन पर छेड़खानी

महिला रेल कर्मचारी से स्टेशन पर छेड़खानी

Sun, 07 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
महिला रेल कर्मचारी से स्टेशन पर छेड़खानी
औरैया के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर काम करने युवती से दबंग युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज की। इस घटना को लेकर रेलवे कर्मचारियों में आक्रोश है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


अछल्दा रेलवे स्टेशन पर तैनात युवती शनिवार को अपना काम कर रही थी। स्टेशन पर क्षेत्र के ग्राम गपकापुर निवासी दबंग शिवम यादव पुत्र राजवीर यादव निवासी हरीगंज अछल्दा आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर गालीगलौज शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर वह धमकी देते भाग गया। घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। युवती ने जीआरपी और आरपीएफ के अलावा फफूंद पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी अछल्दा ने बताया कि घटना रेलवे स्टेशन की है, जो जीआरपी पुलिस के अंतर्गत आता है। उधर, कर्मचारियों का कहना है कि दबंग युवक के खिलाप कार्रवाई नहीं की गई तो वह हड़ताल करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed