फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पकड़े गए उपद्रवियों को भेजा जेल

पकड़े गए उपद्रवियों को भेजा जेल

Wed, 04 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए उपद्रवियों को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजीतमल (औरैया)।
आरक्षण के मुद्दे को लेकर सोमवार को भीखेपुर ओवरब्रिज हाईवे को जाम करने, राहगीरों के साथ गालीगलौज मारपीट व पथराव आदि मामले में पकड़े गए चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से चारों को जेल भेज दिया गया। वहीं एक आरोपी को सैफ ई इलाज के बाद विशेष परिस्थितयों में निजी मुचलके पर अभी परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

सोमवार को आरक्षण मुद्दे को लेकर क्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान भीखेपुर ओवरब्रिज पर उपद्रवियों ने हाईवे जाम कर दिया था। वहां राहगीरों के साथ गालीगलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट व पथराव किया था। इस दौरान मीडिया कर्मियों पर उपद्रवियों ने हमला बोला था। जिसमें दो मीडियाकर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में 13 नामजद समेत 50 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। जिसमें पुलिस ने नीरज निवासी रतनीपुर को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं सीएचसी अजीतमल में इलाज कराने आए एक आरोपी लालू निवासी अंबेडकरनगर अजीतमल के साथ आरोपी नीरज निवासी अंबेडकर नगर अजीतमल, गौरव निवासी रतनीपुर, संजीव निवासी भीखेपुर को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं लालू को सीएचसी अजीतमल से रेफ र होने पर पुलिस कस्टडी में सैफई भेजा गया था। एसएसआई विष्णु गौतम ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं इसी मामले में आरोपी लालू को अभी सैफ ई में इलाज के बाद विशेष परिस्थितयों के चलते निजी मुचलके पर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


- पकड़े गए उपद्रवियों को भेजा जेल
- भारत बंद के दौरान मारपीट के आरोप में चार आरोपी पकड़े गए थे
- इलाज के लिए सैफ ई गए आरोपी को निजी मुचलके पर परिजनों को किया सुपुर्द
























































































































फॉलोअप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed