फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पचास हजार व भैंस न मिलने पर घर से निकाल दिया

पचास हजार व भैंस न मिलने पर घर से निकाल दिया

Fri, 09 Mar 2018 09:48 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
पचास हजार व भैंस न मिलने पर घर से निकाल दिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिधूना(औरैया)। अतिरिक्त दहेज में भैंस व पचास हजार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके आकर आपबीती बताई और परिजनों के साथ कोतवाली जाकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली क्षेत्र के निवासी रज्जाक अली की पुत्री रेशमा बेगम ने कोतवाली बिधूना में दी तहरीर में बताया कि मेरी शादी 30 मई 2010 को इरशाद अली निवासी औछागढ़ी थाना औछा जिला मैनपुरी के साथ हुई थी। शादी के बाद से मेरे जेठ फिरोज अली व वसारत अली ननद साकरा उससे दहेज कम मिलने का ताना मारने लगे। इसके बाद दहेज में 50 हजार रुपया व एक भैंस की मांग करने लगे। देने में असर्थता जताने पर आए दिन उसके साथ मारपीट करते। उसने अपने मायके के परिजनों को भी बताया। कई बार उन्होंने आकर ससुरालियों को समझाया। मगर कुछ दिन सही रहने के बाद फिर से वही हालात हो जाते। इसके बाद हर रोज मारपीट शुरू कर दी। जब उसने विरोध जताया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अखिलेश मिश्रा ने बताया कि जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- पचास हजार व भैंस न मिलने पर घर से निकाल दिया
- पीड़िता की तहरीर पर ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed