फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सात साल से फरार चल रहा दंपति का हत्यारोपी गिरफ्तार

सात साल से फरार चल रहा दंपति का हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
सात साल से फरार चल रहा दंपति का हत्यारोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। बिधूना कोतवाली पुलिस ने सात साल पहले दंपति की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को राजस्थान में जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस व स्वॉट टीम की उपलब्धि पर एसपी ने प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र 24 फरवरी 2011 में पुलिस ने चिरकुंआ ग्राम में एक खेत से एक दंपति दिनेश व नीरज के शव को बरामद किया था। वहीं मौके से पुलिस ने मृतक की बाइक भी बरामद की थी। इस मामले में एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि हत्या के इस प्रकरण में मृतक के चाचा सोबनपुर थान किशनी जिला मैनपुरी निवासी नरोत्तम सिंह की ओर से 24 फरवरी 2011 को पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें बताया गया कि उसका भतीजा दिनेश व उसकी पत्नी नीरज बाइक से दोपहर एक बजे दूध और मठा लेकर बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर को देने के लिए मैनपुरी जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन उनके शव कुसमरा चौकी क्षेत्र में एक खेत से बरामद हुए हैं। दिनेश ने किसान क्रेडिट कार्ड पर 65 हजार रुपये लोन लिया था। जिसमें लालबहादुर उर्फ डीलर ने उक्त धनराशि दिनेश से उधार ले ली। बताया कि घटना से एक माह पहले रुपयों की मांग करने पर लालबहादुर ने दिनेश की मारपीट कर दी थी साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी बीच मौका पाकर लालबहादुर उर्फ डीलर ने अपने साथियों के साथ मिलकर 24 फरवरी को दिनेश (30) की अंगौछे से व पत्नी नीरज (28) की साड़ी से गला घाेंटकर हत्या कर दी थी। वहीं सबूत छिपाने के उद्देश्य से दोनों के शवों को खेत में फेंक दिया था। तब से इस हत्या के मामले में शामिल लालबहादुर उर्फ डीलर फरार चल रहा था। इस मामले में एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि हत्यारोपी जयपुर में मनोज के नाम से रह रहा था। वहीं उसके जीजा भी डाकघर में पोस्टमास्टर हैं। उन्हीं के नंबर को पता करके सर्विलांस के माध्यम से हत्यारोपी को दबोच लिया गया है। उक्त हत्यारोपी पर बिधूना कोतवाली में गैंगस्टर व चोरी के भी मामले दर्ज हैं। वहीं उन्होंने बताया कि उक्त हत्यारोपी की हिस्ट्री भी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जयपुर में मिस्त्रीगिरी का काम करता था हत्यारोपी
घटना में पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार रुपये का इनामी हत्यारोपी लालबहादुर जयपुर में मिस्त्रीगिरी का काम कर अपनी जीविका चला रहा था। जहां से पुलिस की पकड़ में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



- सात साल से फरार चल रहा दंपति का हत्यारोपी गिरफ्तार
-जीजा के नंबर के सहारे हत्यारोपी तक पहुंची पुलिस
-25 हजार रुपये का इनाम था आरोपी पर





























































































































































































































































फोटो26एयूआरपी 17-पुलिस की पकड़ में खड़ा 25 हजार का इनामी हत्यारोपी लालबहादुर उर्फ डीलर की जानकारी देते एसपी संजीव त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed