फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शार्ट सर्किट से लगी आग, दो गांवों की 50 बीघा फसल राख

शार्ट सर्किट से लगी आग, दो गांवों की 50 बीघा फसल राख

Mon, 06 May 2019 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग, दो गांवों की 50 बीघा फसल राख
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव इकौरापुर में रविवार की दोपहर बिजली के खंभे में स्पार्किंग से निकली चिंगारी से एक खेत में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने सटे गांव बहादुरपुर के खेतों को भी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों गांवों के किसानों की 47 बीघा फसल राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। इस बीच एहतियातन गेल, एनटीपीसी और इटावा की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाना पड़ा। फायर ब्रिगेड के ढाई घंटे विलंब से पहुंचने पर ग्रामीणों में खासा गुस्सा दिखा। आक्रोशित ग्रामीणों ने काफी देर से पहुंचे 100 नंबर पुलिस से हाथापाई करने के साथ पथराव कर पुलिस की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद सिपाहियों ने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन



गांव इकौरापुर में रविवार की दोपहर मिडिल स्कूल के पास लगे बिजली के खंभे में स्पार्किंग से निकली चिंगारी से श्री गोविंद के खेत में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप ले लिया। गांव वाले इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को देने के साथ ही आग बुझाने में जुट गए। तेज हवाओं की वजह से आग की लपटें गांव से सटे बहादुरपुर तक पहुंच गईं। तेजी से बढ़ती आग को काबू में करने को लेकर गेल, एनटीपीसी और इटावा की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चार घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक आग से शहबदिया निवासी रामगोपाल की एक बीघा, अखिलेश व नीलू यादव की ढाई-ढाई बीघा, सुलेमान की डेढ़ बीघा फसल पूरी तरह तबाह हो गई। बहादुर गांव में अशर्फीलला, अमर सिंह, रामबाबू पाल, श्रीनारायण, लला सिंह, गया प्रसाद, पवन कुमार की 40 बीघा फसल राख हो गई।
विज्ञापन



उधर, आग लगने पर गांव वाले आग बुझाने के लिए कई घंटे भागदौड़ करते रहे, लेकिन न तो फायर ब्रिगेड समय से पहुंची और नहीं पुलिस। ग्रामीणों की मानें तो फायर ब्रिगेड आग लगने के करीब ढाई घंटे बाद पहुंची। काफी देर बाद जब 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने उनके साथ हाथापाई की। बात बढ़ने पर पुलिस पर पथराव किया। पथराव से 100 नंबर पुलिस की गाड़ी के शीशे फूट गए, एक अन्य गाड़ी के पर्दे फट गए। इस संबंध में इस्पेक्टर (क्राइम) अशोक कुमार ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित की ओर से अज्ञात में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed