फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पानी की पाइप लाइन तोड़कर बाल्व चुराने वाले स्मैकिया को पकड़ा

पानी की पाइप लाइन तोड़कर बाल्व चुराने वाले स्मैकिया को पकड़ा

Mon, 18 Mar 2019 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
पानी की पाइप लाइन तोड़कर बाल्व चुराने वाले स्मैकिया को पकड़ा
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में सदर बाजार होमगंज में एक स्मैकिया को पीड़ित ने उस समय दबोच लिया, जब वह उसके शोरूम में लगे पानी की पाइप से तोड़कर ले जाए गए वाल्व को बेचने पहुंचा था। शोरूम मालिक ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन



रामवीर सिंह ने बताया कि कानपुर रोड पर यूनियन बैंक के पास उनके शोरूम का निर्माण हो रहा है। पानी की व्यवस्था के लिए पाइप में 1400-1400 रुपये कीमत के दो वाल्व लगवाए थे। शनिवार की रात को कोई दोनों वाल्व निकाल ले गया। बताया कि रविवार को वह बाजार में ही बर्तन की दुकान के पास ही बैठे थे कि एक व्यक्ति को दोनों वाल्व बर्तन की एक दुकान पर बेचते देख लिया। इस पर वह वहां पहुंचे और उक्त व्यक्ति से पूछताछ की।
विज्ञापन


इस पर उसने दोनों वाल्वों को तोड़कर लाने की बात स्वीकार की। आरोपी ने अपना नाम नदीम निवासी मोहल्ला तकिया बताया। उसने बताया कि वह स्मैक का आदी है। स्मैक पीने के लिए ही उसने दोनों वाल्व चोरी किए थे। इनको उसने दो सौ रुपये में बर्तन की दुकान पर बेचा है। बताया कि संबंधित दुकानदार ने भी वाल्व खरीदने की बात स्वीकार की है। घटना की जानकारी मिलने पर निझाई चौकी इंचार्ज सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। जहां लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। प्रकरण की जानकारी होते ही व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-चोरी के वाल्वों को बर्तन की दुकान पर बेचने पहुंचा था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed