फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दिल्ली से भागी युवती ने किया आर्यसमाज से विवाह

दिल्ली से भागी युवती ने किया आर्यसमाज से विवाह

Sun, 24 Feb 2019 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से भागी युवती ने किया आर्यसमाज से विवाह
अजीतमल (औरैया)। दिल्ली से यहां पहुंची युवती ने प्रेमी के साथ कानपुर में आर्य समाज पद्धति से विवाह कर लिया। दिल्ली पुलिस उसे युवक के साथ दिल्ली ले गई।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी युवती दिसंबर में घर से लापता हो गई थी। उसके भाई ने वहां नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने अजीतमल के एक गांव निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को कोतवाली पहुंची दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


इस बात की खबर लगते ही युवती, प्रेमी व प्रेमी के परिजनों के साथ विवाह का प्रमाणपत्र लेकर कोतवाली पहुंच गई। उसने बताया वह बालिग है। उसके घर वाले गलत तरीके से उसकी शादी करना चाहते थे। इसलिए उसने अपने प्रेमी के साथ पांच दिसंबर 2018 को कानपुर के आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। उसके घर वालों ने गलत मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की महिला सिपाहियों के साथ पहुंचे एएसआई आरएस डहिया ने बताया कि युवती के मामले में उसके भाई ने मामला दर्ज कराया है। इसलिए दोनों को दिल्ली ले जाया जा रहा है। कोतवाली एसएसआई राजेश पांडेय ने बताया कि युवती ने अपनी शादी का प्रमाणपत्र दिखाया है। दिल्ली पुलिस अपने साथ जांच और बयान के लिए ले गई है।



-पुलिस ने खोज निकाला और ले गई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed