{"_id":"5c02ce9bbdec2241ae4f584a","slug":"61543687835-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रार्थना पत्र की जांच करने गए लेखपाल को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रार्थना पत्र की जांच करने गए लेखपाल को पीटा
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम देवरपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा शनिवार को थाना दिवस में प्रार्थना पत्र देने के मामले में जांच करने गए लेखपाल को लौटते समय छह-सात अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पीट दिया। सरकारी दस्तावेज भी छीन लिए। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर वह लोग भाग गए। लेखपाल ने थाने में दी तहरीर दी है। पुलिस ने एक नामजद समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शनिवार को थाना दिवस में थाना क्षेत्र के ग्राम देवरपुर निवासी शकीला बानो पत्नी यूनिस खान ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि पड़ोस के ही बलबीर पुत्र झुमन्नलाल रास्ते में शौचालय बना रहे हैं। जिस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तत्काल लेखपाल शैलेंद्र कुमार दोहरे को जांच करने के आदेश दिए। लेखपाल जांच करके देवरपुर से विधिक शिविर शेरपुर सरैया जा रहे थे।
पहले से घात लगाए खड़े सुरेंद्र कुमार यादव पुत्र उजियारीलाल निवासी ग्राम केशमपुर खाम (देवरपुर) अपने छह साथियों के साथ लेखपाल को जाति सूचक गालियां देते हुए गाड़ी से नीचे गिराकर मारपीट करने लगे। तभी किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस देख उक्त लोग लेखपाल को जान से मारने की धमकी देते हुये सरकारी दस्तावेज लेकर भाग गए।
विज्ञापन
घायल लेखपाल शैलेन्द्र कुमार दोहरे पुत्र लालमणि निवासी मुहल्ला नारायणपुर ने औरैया थाने जाकर तहरीर दी। देखते ही देखते जिले के कई लेखपाल थाने में आ गए। पुलिस ने घायल लेखपाल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया है। लेखपाल संघ के जिला महामंत्री अशोक कुमार दोहरे ने कहा कि अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो नहीं तो लेखपाल संघ आगे लड़ाई लड़ेगा।