फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कब्जे को लेकर कांग्रेसी नेता के चालक को पीटा

कब्जे को लेकर कांग्रेसी नेता के चालक को पीटा

Sun, 25 Nov 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कब्जे को लेकर कांग्रेसी नेता के चालक को पीटा
कालपी। मुख्य टरननगंज बाजार में न्यायालय में विवादित लाखों रुपये की बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर रहे भाजपाइयों ने विरोध व एक पक्ष का समर्थन करने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिनिधि के चालक को पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। जमीन के कब्जेदार ने भाजपा नगर अध्यक्ष सहित पांच लोगों पर विवादित जमीन पर कब्जा करने, मोबाइल व नगदी लूटने का आरोप लगाकर तहरीर दी। मामले में सीओ सुबोध गौतम का कहना है कि जगह पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि मुख्य बाजार में कांग्रेस के पूर्व विधायक उमाकांति सिंह के घर के सामने लाखों रुपये की बेशकीमती विवादित जमीन पड़ी हुई है। इसमें हाल के कब्जेदार शब्बीर खान व अन्य दावेदारों का विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय से इस जमीन पर यथास्थिति के आदेश हैं। इस जगह पर पिछले कई वर्षों से शब्बीर खान निवासी रामचबूतरा एक ट्रांसपोर्ट का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन


शब्बीर खान ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की सुबह नौ बजे भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पांडे, बबलू ठाकुर, नीरज, गवद्दे वाल्मीकि, इमरान आदि विवादित जगह पर पहुंचे व दुकान का ताला तोड़कर ट्रांसपोर्ट का सामान ले जाने लगे और जमीन पर कब्जा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने ही कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला का ड्राइवर रामजी गाड़ी साफ कर रहा था उसने रोका तो उक्त लोगों ने उसके साथ दबंगई दिखाते हुए मारपीट की। जान बचाने के लिए चालक पूर्व विधायक के घर में घुस गया तो वे लोग भी पीछे से घर में घुस गए व मारपीट करते हुए उसका मोबाइल व साढ़े छह सौ रुपये लूट लिए।

पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला के ललकारने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना में चालक रामजी घायल हो गया है। पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सरसेला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्र मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने मौके से छेनी हथौड़ा आदि बरामद किया है।


पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सरसेला ने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता की इस जमीन पर नीयत खराब है। उधर, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पांडे का कहना है कि वह भी तहरीर देने जा रहे हैं। सीओ सुबोध गौतम ने बताया कि एक पक्ष से भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पांडे व उनके साथियों के खिलाफ तहरीर मिली है। न्यायालय के आदेश के बाद भी जगह पर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed