फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पुराने विवाद में मारी थी गोली रिपोर्ट, दर्ज

पुराने विवाद में मारी थी गोली रिपोर्ट, दर्ज

Sat, 27 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुराने विवाद में मारी थी गोली रिपोर्ट, दर्ज
रामपुरा। रामपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात रिश्ते में चाचा लगने वाले अधेड़ को गोली मारने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। फिलहाल अधेड़ खतरे से बाहर है। पुलिस का कहना है कि अधेड़ के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार की रात कस्बा ऊमरी निवासी शत्रुघ्न अपने परिवार के लोगों के साथ घर के बाहर बैठा था। तभी पड़ोस में रहने वाली भूपेंद्र उर्फ रिंकू पुत्र लखपत शराब के नशे में वहां पहुंचा और रिश्ते में चाचा लगने वाले शत्रुघ्न से भिड़ गया। वाद विवाद में रिंकू अपने घर से तमंचा ले आया और शत्रुघ्न के सीने पर गोली मार दी। जिससे पास बैठी शत्रुघ्न की पत्नी को भी मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


शत्रुघ्न को आनन फानन में सीएचसी और फिर जिला अस्पताल लेे जाया गया। डाक्टरों के मुताबिक शत्रुघ्न फिलहाल खतरे से बाहर है। थाना प्रभारी सुनील तिवारी का कहना है कि शत्रुघ्न के भाई अशोक सिंह की तहरीर पर आरोपी भूपेंद्र उर्फ रिंकू के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई। दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद बात भी सामने आ रही है। फिलहाल आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed