फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   प्रतिभा बिन, साल की तरह बीता हर दिन

प्रतिभा बिन, साल की तरह बीता हर दिन

Wed, 11 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतिभा बिन, साल की तरह बीता हर दिन
उरई। महिला जज प्रतिभा गौतम की मौत के भले ही एक साल हुए हो, लेकिन उनके परिजनों ने एक-एक दिन एक-एक साल की तरह गुजारे हैं। मां प्रेमा तो बेटी का नाम किसी भी अंजान की जुबान से सुनते ही फफक पड़ती हैं। छोटे छोटे भतीजे और भतीजी को एहसास भी नहीं है कि उनकी प्रतिभा बुआ अब कभी उनके लिए चाकलेट, साइकिल और झूले लेकर नहीं आएंगी। इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे प्रतिभा के पिता राजाराम दोहरे के लिए साल के कुछ ही दिन ऐसे रहे होंगे, जब वह उरई स्थित राजेंद्र नगर में अपने परिवार के साथ चैन से बैठे हो, हाथ में केस की फाइल लिए उनके पैर कानपुर कचहरी की ही ओर दौड़ा करते हैं। पूरे घर में एक अजीब सा सन्नाटा सा छाया है। प्रतिभा की भाभी वंदना ही अब परिवार की बेटी बनकर सभी को संभाले है।
विज्ञापन


बता दें कि 9 अक्टूबर 2016 की सुबह परिवार पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटी थी, जब प्रतिभा के सुसाइड करने की खबर घर आई थी। बाद में पुलिस की जांच में मामला हत्या का निकला और पति मनु को गिरफ्तार भी कर लिया गया। अब पुलिस प्रतिभा के सास, ससुर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


भाई अजय का कहना है कि 9 अक्टूबर की सुबह का वह दिन और आज का दिन है, शायद ही किसी दिन परिवार के लोगों के चेहरों पर हंसी दिखी हो, प्रतिभा घर की बेटी ही नहीं बल्कि हमारा अभिमान भी थी। उसके साथ ही सब कुछ खत्म हो गया। अब तो बस उसके कातिलों को सजा दिलाना ही पूरे परिवार का मकसद बन गया है। पापा तो आज भी कानपुर में ही है। मनु के घरवालों ने न तो शादी के पहले कोई संपर्क किया और न ही बहन की मौत के बाद ही उन लोगों से किसी तरह की बात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीरों में ही सिमटकर रह गईं यादें
भाभी वंदना का कहना है कि प्रतिभा सबसे छोटी ननद थी, यही वजह है कि वह खासतौर पर उनके काफी करीब भी थी। हम लोग अपने सारे सुख दुख बांटा करते थे। अफसोस है कि उसने शादी से पहले कभी भी मनु के बारे में उससे कोई बात नहीं की। अब तो बस उसकी यादें उसकी तस्वीरों तक ही सिमटकर रह गई हैं।

सूनी हो गई घर की दीपावली
परिजनों के मुताबिक प्रतिभा अपनी ट्रेनिंग और सर्विस दोनों के ही दौरान हर दीपावली उरई जरूर आती थी, और सभी के लिए कुछ न कुछ तोहफे लाती थी। सबसे छोटी और लाडली होने के कारण उसके आने के बाद ही घर पर दीपावली की खुशी नजर आती थी। अब तो सब कुछ खत्म सा हो गया और परिवार की दीपावली भी सूनी हो गई।


शादियों में जाना ही बंद कर दिया
मां प्रेमा का कहना है कि बड़े अरमान थे प्रतिभा की शादी के, दिल्ली में एक पुलिस अधिकारी (एसपी) से उसका रिश्ता भी पक्का हो गया था लेकिन होना कुछ और था। प्रतिभा ने मनु से रिश्ता जोड़ लिया। हमारे सारे अरमान बेटी की खुशी के सामने धरे रह गए। अब जब वह नहीं है तो सच बताऊं किसी भी शादी बारात में जाने का मन ही नहीं करता है। बेटी की याद सताने लगती है।

-एक साल से इंसाफ की लड़ाई लड़ रहा महिला जज का परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed