{"_id":"5c87fea8bdec222dc912f86e","slug":"51552416424-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंर्तजनपदीय बकरी चोरों को भेजा गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंर्तजनपदीय बकरी चोरों को भेजा गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। पुलिस ने सोमवार को बकरियां चुराने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के पांच सदस्यों को धर दबोचा। आरोपियों ने चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पांचों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
रविवार की रात बारेपुर निवासी अजय कुमार पुत्र राम प्रकाश की बकरियां घर के दरवाजे पर बंधी थीं। रात करीब दो बजे चोर कार में बकरियां चढ़ाने लगे तो आवाज सुनकर अजय कुमार जाग गए। अजय ने यूपी 100 नंबर पर सूचना दी। भदसान चौकी प्रभारी भागीरथ, हेड कांस्टेबल बृजराज सिंह, कांस्टेबल अश्वनी कुमार, लोकेंद्र सिंह ने पीछा कर चोरों को दबोच लिया और कार से दो बकरियां और एक बकरा बरामद किया।
इन्होंने अपने नाम मेहताब पुत्र जायद अली निवासी मोतीपुर फफूंद, असलम पुत्र कलाम खां निवासी मुहल्ला भराव थाना फफूंद, हेमू पुत्र राम महेश निवासी दसरौरा थाना फफूंद, शिवम पांडेय पुत्र अश्वनी पाण्डेय निवासी बाबा का पुरवा थाना, निर्भय सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी अकबरपुर थाना अयाना बताए। इनके पास से दो तमंचे भी बरामद हुए। प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि पकड़े गए युवक शातिर अपराधी हैं और इन्होंने बिधूना के अलावा कानपुर देहात के अकबरपुर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
-औरैया, कानपुर देहात में कई चोरियों को दिया था अंजाम
-वाहन बदल-बदल कर देते थे वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो