फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   युवक की हत्या में हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवक की हत्या में हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 03 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या में हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र में आठ दिन पहले शुक्रवार को पुलिस ने सैदपुर के पास स्थित एक बंबा से युवक का शव बरामद किया था। पुलिस ने शुक्रवार की शाम हत्यारोपी युवक को किशनपुर सिंह में सड़क के किनारे मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए युवक से पुलिस ने मृतक की बाइक भी बरामद की है।

ग्राम हिरमी निवासी युवक बलराम (35) 23 फरवरी की शाम अपने एक साथी रवि कुमार निवासी तरीद के साथ धान कुटवाने समायन गया हुआ था। लेकिन रात में घर नहीं लौटा। दूसरे दिन शुक्रवार को ग्रामीणों ने ग्राम मकरंदपुर-सैदपुर के पास एक युवक को बंबा के पानी में पड़ा पाया। सूचना पर पहुंची एरवाकटरा थाना पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। जहां ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त ग्राम हिरमी निवासी बलराम के रूप में की। मृतक युवक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी। वहीं युवक की मौत के बाद साथ में गया साथी रवि व मृतक की बाइक दोनों घटनास्थल से गायब थे। शुक्रवार की शाम लगभग 5:40 बजे पुलिस ने हत्यारोपी युवक रवि कुमार (22) निवासी तरीद थाना सौरिख कन्नौज को मृतक की बाइक सहित किशनपुर सिंह में गांव के मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए हत्यारोपी युवक रवि ने पूछताछ में बताया कि घटना से एक दिन पहले मृतक ने उसके साथ गांव में ही एक जगह पर ट्राली से मिट्टी उतरवाने का काम किया था। जिसके एवज में उसको हिस्से के दो सौ रुपये मजदूरी के लेने थे। बताया कि मृतक ने उसके हिस्से के भी पैसा खुद ले लिए। उधर दोनों जब गांव के लिए चले तो रास्ते में मृतक ने शराब के चार र्क्वाटर लिए। जिन्हें मकरंदपुर सैदपुर के पास स्थित बंबा के पास बैठकर दोनों ने मिलकर शराब पी। हत्यारोपी रवि ने बताया कि इसी दौरान जब उसने मृतक बलराम से अपने मजदूरी के रुपये देने को कहा तो बलराम ने उस रुपयों की शराब लाने की बात कहते हुए रुपये देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोंनो में मारपीट हो गई । इसी दौरान नशे की हालत में दोनों युवक बंबा के पानी में गिर गए। जहां रवि ने बलराम को नशे के झाेंक में बंबा के पानी में ही दबा दिया। जिससे बलराम की मौत हो गई। इस प्रकरण में थानाध्यक्ष एरवाकटरा राजदेव प्रजापति ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपी से मृतक की बाइक भी बरामद कर ली है। बताया कि मात्र दो सौ रुपये के लेनदेन के चलते नशेबाजी में युवक की हत्या हुई है। वहीं पकड़े गए हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


- 200 रुपये के लिए मारा था बलराम को
- हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- मजदूरी के रुपये न देकर उससे शराब खरीदने पर हुई थी लड़ाई
- आठ दिन पहले हत्यारोपी ने बलराम को बंबा के पानी में दबाकर की थी हत्या




















































































































































































































































































































































































































































फोटो03एयूआरपी 08- पुलिस की पकड़ में हत्यारोपी रवि बाथम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed