फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बस की टक्कर से जीप पलटी, वृद्धा की मौत

बस की टक्कर से जीप पलटी, वृद्धा की मौत

Wed, 14 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से जीप पलटी, वृद्धा की मौत
उरई। बड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से जीप पलट गई। हादसे में जीप सवार वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे में जीप में सवार महिला की गोद में बैठा मासूम सड़क पर उछलकर गिर गया, लेकिन वह बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायल को मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां वृद्धा की बहू की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जीप सवार सभी लोग एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


एट थाना क्षेत्र के वर्ध गांव का रहने वाला एक परिवार सोमवार को उरई परिवार के ही एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। मंगलवार की शाम पूरा परिवार अपनी जीप से उरई से गांव आ रहा था। जीप जैसे ही उरई से निकल कर नेशनल हाईवे पर पहुंची तो बड़ागांव के पास सामने आ रही एक तेज रफ्तार बस ने जीप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन


यह देखकर बस का चालक बस लेकर भाग निकला। उधर हादसा होता देखकर वहां हड़कंप मच गया। आस पास मौजूद लोग दौड़कर जीप के पास पहुंचे। उन्होंने जीप में सवार सभी लोगों को एक एक कर बाहर निकाला, लेकिन तब तक जीप में बैठी उर्मिला (64) पत्नी राजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं उर्मिला के पति राजेंद्र सिंह (70), बेटा ब्रजेंद्र पटेल (45) व उसकी पत्नी सरिता पटेल (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा सरिता की गोद में उसका 6 वर्षीय मासूम बेटा कार्तिक भी बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो टक्कर लगते ही उछल कर सड़क पर जा गिरा। लेकिन वह हादसे में बाल बाल बच गया। ग्रामीणों ने हादसे सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को आनन फानन में मेडिकल कालेज के लिए रवाना किया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने सरिता की हालत नाजुक देखते हुए उसे कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया। साथ ही बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया। उधर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टक्कर मारने वाली बस का पता लगा रही है।

उरई के बड़ागांव नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, तीन घायल
परिवार समेत शादी समारोह से आ रही थी वृद्धा, बहू रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed